Please wait

रांची में थमा दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर

आज शाम पांच बजे तक ही तीनों विस के प्रत्याशी अपने पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए आयोग से अनुमति थी। हालांकिए इसके बाद भी प्रत्याशी जनता से संपर्क करने के लिए डोर-टू-डोर या फिर बगैर भोंपू का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।

18 Nov 2024

रांची में थमा दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होने वाला है। इसे लेकर आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसकी मतगणना 23 नवंबर होगी। आज जिले के तीनों विधानसभा सीटों गोड्डा, पोड़ैयाहाट व महागामा विस के चुनाव प्रचार-प्रसार का शोर थम गया।

आज शाम पांच बजे तक ही तीनों विस के प्रत्याशी अपने पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए आयोग से अनुमति थी। हालांकिए इसके बाद भी प्रत्याशी जनता से संपर्क करने के लिए डोर-टू-डोर या फिर बगैर भोंपू का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। इसमें कोई मनाही नहीं होगी। चुनाव प्रचार-प्रसार की अवधि समाप्त होने के बाद जोर-शोर से मतदान की तैयारियों को पूरा किया जा रहा हैं। जिले भर में चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया और सारी व्यवस्थाएं ससमय पूरा कराने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रांची में थमा दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर
आज शाम पांच बजे तक ही तीनों विस के प्रत्याशी अपने पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए आयोग से अनुमति थी। हालांकिए इसके बाद भी प्रत्याशी जनता से संपर्क करने के ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News